मैड्रिड, 30 मार्च (एपी) रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने सोमवार को घोषणा की कि स्पेन ने ईरान युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
स्पेन ने पहले ही कह दिया था कि अमेरिका उसके देश में स्थित संयुक्त सैन्य अड्डों का इस्तेमाल पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से संबंधित अभियानों के लिए नहीं कर सकता।
रोबल्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह बात अमेरिकी सेना और बलों को शुरू से ही स्पष्ट कर दी गई थी। इसलिए न तो इन अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति है और न ही ईरान युद्ध से संबंधित किसी भी कार्रवाई के लिए स्पेन के हवाई क्षेत्र का उपयोग किया जा सकेगा।”
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के नेतृत्व वाली स्पेन सरकार पश्चिम एशिया में अमेरिकी और इजराइली सैन्य कार्रवाइयों की सबसे मुखर आलोचक रही है।
एपी संतोष नरेश
नरेश