स्पेन में भारत में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आये

Ads

स्पेन में भारत में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 03:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

मैड्रिड, छह मई (एपी) स्पेन में भारत में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आये हैं।

स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियास ने कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल के दिनों में दो अलग-अलग मामलों का पता चला है।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन और श्वसन संबंधी मशीनों समेत आवश्यक चिकित्सा सामग्री लेकर एक विमान कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत के लिए बृहस्पतिवार को रवाना होगा।

स्पेन की सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में भारत की मदद के लिए सात टन चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजने की पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी।

एपी सुरभि गोला

गोला