Reported By: Devendra Kumar Raidas
,Mandla Crime News/Image Credit: IBC24.in
Mandla Crime News: मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के खर्राछापर गांव में एक खेत के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंदर सिंह मरावी के रूप में हुई है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, इंदर सिंह घर से पत्नी से पैसे लेकर गुटखा लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। (Mandla Crime News) पत्नी ने कई बार फोन लगाया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने ज्ञान सिंह सिचाम के खेत के पास सड़क से करीब 30 फीट दूर शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Mandla Crime News: एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के दूर के रिश्ते के भतीजे प्रमोद को शक था कि इंदर सिंह जादू-टोना करता है। आरोपी का मानना था कि इसी कारण पहले उसके बड़े पिता, फिर उसकी पत्नी और बाद में उसकी खुद की तबीयत खराब हुई। इसी शक और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से इंदर सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति से प्रतीत होता है कि हत्या सड़क के पास की गई और बाद में शव को घसीटकर खेत के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-