श्रीलंका ने पूर्ववर्ती युद्ध आयोगों के निष्कर्ष की पड़ताल के लिए समिति गठित की

Ads

श्रीलंका ने पूर्ववर्ती युद्ध आयोगों के निष्कर्ष की पड़ताल के लिए समिति गठित की

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

कोलंबो, 22 जनवरी (भाषा) श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया रापजक्षे ने लिट्टे के साथ 2009 में संघर्ष के अंतिम चरण में मानवाधिकार उल्लंघन की जांच के क्रम में सरकार द्वारा गठित किए गए पूर्ववर्ती आयोगों के निष्कर्षों की पड़ताल के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

यह कदम ऐसे समय आया है जब संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार इकाई फरवरी से शुरू हो रहे अगले सत्र में श्रीलंका में मानवाधिकार संबंधी प्रगति की समीक्षा करेगी।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने द्वीप देश से मानवाधिकारों के संबंध में जवाबदेही का पालन करने को कहा है।

राजपक्षे द्वारा नियुक्त की गई समिति में उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश, एक पूर्व पुलिस प्रमुख तथा एक सेवानिवृत्त नौकरशाह शामिल हैं।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव