बुनिया (कांगो), 22 जुलाई (एपी) पूर्वी कांगो में इबोला वायरस के प्रकोप से कम से कम 999 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार, इबोला प्रकोप की इस नई लहर में रविवार तक 2,473 मामले सामने आए हैं और 999 लोगों की मौत हुई है।
कांगो में 15 मई को घोषित प्रकोप पहले के ज्यादातर इबोला प्रकोपों से अलग है, क्योंकि इसके लिए जिम्मेदार वायरस के बुंडिबुग्यो स्वरूप के लिए कोई टीका या इलाज मौजूद नहीं है।
इबोला एक दुर्लभ बीमारी का कारण बनता है और यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है तथा उल्टी या खून जैसे शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से संक्रमण हो सकता है। इससे होने वाली बीमारी गंभीर होती है और अक्सर जानलेवा साबित होती है।
एपी शफीक नरेश
नरेश