कोलंबो, 13 जुलाई (भाषा) भारत और श्रीलंका ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो श्रीलंका को नयी दिल्ली से 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपये का अनुदान प्राप्त करने में मदद करेगा। एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस रकम का इस्तेमाल श्रीलंका के दक्षिण में स्थित ‘बेस हॉस्पिटल’ को अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण आपूर्ति करने के लिए किया जाएगा।
राजनयिक ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भारत के राजदूत संतोष झा और श्रीलंका के स्वास्थ्य सचिव अनिल जयसिंघे ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री नलिन्दा जयतिस्सा भी मौजूद थे।
राजदूत ने कहा कि यह पहल एक सुरक्षित और मजबूत पड़ोस के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप