श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं को वापस भेजने का किया दावा

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं को वापस भेजने का किया दावा

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं को वापस भेजने का किया दावा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 30, 2021 2:15 pm IST

कोलंबो, 30 मई (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को कहा कि मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं ने कथित तौर पर देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि इन नौकाओं पर 40 व्यक्ति सवार थे।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मछली पकड़ने वाली 4 भारतीय नौकाओं पर सवार 40 व्यक्तियों को 29 मई 2021 को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयास से रोकने में नौसेना सफल रही।’’

उसने कहा कि समूह को मछली पकड़ने वाली उनकी नौकाओं के साथ उनके देश के जलक्षेत्र में वापस भेज दिया गया।

उसने कहा कि नौसेना ने 24 घंटे की गश्त बढ़ाकर श्रीलंका के जलक्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, ‘क्योंकि विदेशियों द्वारा समुद्री मार्गों के माध्यम से श्रीलंका में आने के प्रयासों से देश में कोविड-19 महामारी के प्रसार में वृद्धि का खतरा है।’’

दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किए जाते हैं।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में