श्रीलंका में 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

श्रीलंका में 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

श्रीलंका में 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 2, 2021 3:49 pm IST

कोलंबो, दो जून (भाषा) श्रीलंका ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि मई के मध्य में लागू किया गया लॉकडाउन सात जून को हटाया जाना था, लेकिन अब इसे 14 जून तक विस्तारित कर दिया गया है।

श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,89,241 मामले सामने आ चुके हैं और 1,527 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हुई है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में