सोमालिया की राजधानी में आत्मघाती हमला, पांच लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

Ads

सोमालिया की राजधानी में आत्मघाती हमला, पांच लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - January 2, 2021 / 02:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

इस्तांबुल, दो जनवरी (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शनिवार को हुए एक आत्मघाती हमले में तुर्की के दो नागरिकों सहित पांच लोग मारे गये। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

अलकायदा से जुड़े अल शबाब चरमपंथी संगठन ने अपनी शहादा न्यूज एजेंसी से की गयी एक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फाहरेत्तीन कोसा ने ट्वीट कर कहा कि हमले में उनके देश के तीन नागरिक सहित 14 लोग घायल भी हुए हैं।

एपी

सुभाष माधव

माधव