संदिग्ध जिहादियों ने बस पर किया हमला, 19 लोगों की मौत, कई घायल
Suspected jihadists attack bus in Niger, at least 19 killed : परिवहन कंपनियों के एसोसिएशन ने दी और बताया कि घटनास्थल बुर्किना फासो की सीमा के करीब है
ISIS MP module
नियामे। (एपी) अफ्रीकी देश नाइजर में बंदूकधारियों ने एक बस पर हमला कर कम से 19 लोगों की हत्या कर दी है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को यात्री परिवहन कंपनियों के एसोसिएशन ने दी और बताया कि घटनास्थल बुर्किना फासो की सीमा के करीब है।
यह भी पढ़ें: राजधानी भोपाल को ही आतंकी अपनी शरणस्थली क्यों बनाए हुए हैं?
एसोसिएशन ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए करीब एक दर्जन जिहादियों ने बस को फोनो गांव के पास बुधवार को रोका और बस में आग लगाने से पहले यात्रियों को गोली मारी।
यह भी पढ़ें: होली के रंग…सियासत के संग! होली के मौके पर क्या है मध्यप्रदेश के माननीयों का प्लान?
उन्होंने बताया कि कई यात्री घायल हैं और कई लापता हैं। उन्होंने बताया कि बस बुर्किना फासो की राजधानी औगाडोउगोउ से नाइजर की राजधानी नियामे जा रही थी।
यह भी पढ़ें: होली के रंग…सियासत के संग! होली के मौके पर क्या है छत्तीसगढ़ के माननीयों का प्लान?
इस हमले की किसी समूह ने अबतक जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इसी तरह के हमले बुर्किना फासो से लगी तिल्लाबेरी इलाके में जिहादी समूहों द्वारा पूर्व में किए गए हैं, जिनका संबंध अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से रहा है।

Facebook


