स्वीडन ने तटस्थता छोड़ी, नाटो की सदस्यता पाने के लिए कदम बढ़ाया
स्वीडन ने तटस्थता छोड़ी, नाटो की सदस्यता पाने के लिए कदम बढ़ाया
स्टॉकहोम, 16 मई (भाषा) स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने सोमवार को घोषणा की कि यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर स्वीडन भी फिनलैंड की तरह नाटो की सदस्यता के लिए अनुरोध करेगा।
यह ऐतिहासिक बदलाव, इस नॉर्डिक देश में 200 से अधिक वर्षों के सैन्य गुटनिरपेक्षता के बाद आया है। हालांकि, इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विक्षुब्ध होने की आशंका जताई जा रही है।
भाषा अमित सुभाष
सुभाष

Facebook


