वर्तमान हालात में भारत के साथ वार्ता की कोई संभावना नहीं: पाक विदेश मंत्री कुरैशी

Ads

वर्तमान हालात में भारत के साथ वार्ता की कोई संभावना नहीं: पाक विदेश मंत्री कुरैशी

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 07:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि वर्तमान में जो हालात चल रहे हैं उनमें भारत के साथ कूटनीतिक वार्ता की कोई संभावना नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह कहा गया।

Read More: MLA अजय चंद्राकर का बयान, कहा- पूंछ दिखाकर घोड़ा बेच रही सरकार, सदन में बजट अनुदान मांगों पर हो रही चर्चा

नयी दिल्ली अपने इस रूख पर कायम है कि ‘वार्ता और आतंकवाद’ साथ-साथ नहीं चल सकते हैं तथा वह इस्लामाबाद से बार-बार यह कहता रहा है कि वह भारत के खिलाफ हमले करने के लिए जिम्मेदार विभिन्न आतंकी समूहों के खिलाफ स्पष्ट कदम उठाए।

डॉन अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा, ‘‘वर्तमान हालात में भारत के साथ पीछे के दरवाजे से या फिर कूटनीतिक वार्ता की कोई संभावना नहीं है…इस वक्त संवाद के लिए परिस्थितियां उचित नहीं हैं।’’

Read More: महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में की बैठक शुरू, वार्डों में साफ-सफाई और जन समस्याओं को लेकर हो रही चर्चा

अखबार के मुताबिक कुरैशी अपने गृहनगर मुल्तान में संवाददाताओं से बात कर रहे थे जब उन्होंने ये टिप्पणियां कीं।

पठानकोट वायुसेना अड्डे पर 2016 में पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों ने हमला किया था उसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद खराब हो गए। इसके बाद उरी में भारतीय सेना के शिविर पर हमले समेत कई अन्य हमलों के चलते दोनों देशों के बीच संबंध रसातल में चले गए।

Read More14 साल के हरिकृष्णा ने ‘टेबल टेनिस’ में बनाया नया ‘गिनीज रिकॉर्ड’