ढाका, 17 फरवरी (भाषा) तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कुछ ही दिन पहले उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को आम चुनावों में शानदार जीत दिलाई थी।
राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान (60) को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के ‘साउथ प्लाजा’ में पद की शपथ दिलाई और ऐसा परंपरा से हटकर किया गया।
इससे पहले दिन में, बीएनपी के सांसदों ने रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था।
रहमान की बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनावों में 68 सीटें हासिल कीं।
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
भाषा
सुभाष पवनेश
पवनेश