लॉस एंजिलिस में सहपाठी की हत्या करने के मामले में नाबालिग हिरासत में
लॉस एंजिलिस में सहपाठी की हत्या करने के मामले में नाबालिग हिरासत में
लॉस एंजिलिस, चार अप्रैल (एपी) लॉस एंजिलिस के एक स्कूल में कथित तौर पर परेशान किए जाने के दौरान एक सहपाठी के सिर पर धातु की पानी की बोतल से वार किए जाने के बाद उसकी मौत के सिलसिले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
लॉस एंजिलिस पुलिस अधिकारी चार्ल्स मिलर ने बताया कि नाबालिग को बृहस्पतिवार को हत्या के संदेह में हिरासत में लिया गया है। नाबालिग को 25 फरवरी को 12 वर्षीय खिमबर्ली ज़ावलेटा चुक्विपा की मौत के सिलसिले हिरासत में लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि यह खुलासा नहीं किया गया है कि नाबालिग लड़का है या लड़की और न ही उसकी उम्र बताई गयी है।
लॉस एंजिलिस काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
मिलर ने कहा कि वह कोई और जानकारी जारी नहीं कर सकते क्योंकि मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। खिमबर्ली के परिवार का कहना है कि 17 फरवरी को रेसेडा चार्टर हाई स्कूल में हुई एक घटना के दौरान उसके सिर पर चोट लगी थी।
परिवार के वकील रॉबर्ट ग्लासमैन ने शुक्रवार को एक ईमेल में कहा, ‘आरोपी को हिरासत में लेना जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन केवल हिरासत में लेना न्याय के बराबर नहीं है।’
एपी तान्या गोला
गोला

Facebook


