पश्चिमी तट में इजराइली हमले में किशोर की मौत : फलस्तीन

Ads

पश्चिमी तट में इजराइली हमले में किशोर की मौत : फलस्तीन

  •  
  • Publish Date - November 9, 2022 / 04:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

यरूशलम, नौ नवंबर (एपी) फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के पश्चिमी तट में नेबुलस शहर के पास इजराइली हमले में एक फलस्तीनी किशोर की मौत हो गई।

वहीं इजराइली सेना का कहना है कि वह श्रद्धालुओं व आम लोगों की रक्षा कर रही थी और उसने एक संदिग्ध पर गोली चलाई जिसने पास में ही एक विस्फोटक उपकरण रखा था जिसमें विस्फोट हो गया।

फलस्तीनी अधिकारियों ने मृतक की पहचान 15 वर्षीय महदी हशश के रूप में की और कहा कि वह इजराइली हमले में मारा गया था। चरमपंथी फलस्तीनी समूह अल अक्सा की एक शाखा ने किशोर को ‘अपना शहीद’ करार दिया।

एपी अविनाश माधव

माधव