अबुजा, 25 मार्च (एपी) नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत केब्बी में एक आपातकालीन सूचना पर कार्रवाई कर रहे नाइजीरियाई सुरक्षा बलों पर सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
केब्बी की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता याह्या सरकी के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात शांगा परिषद क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तब निशाना बनाया, जब वे संभावित हमले की चेतावनी पर कार्रवाई करने के लिए तैनात किए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में नौ सैनिक, एक पुलिसकर्मी और स्थानीय निवासी शामिल है।
एपी रंजन धीरज
धीरज