संरा की परमाणु निगरानी संस्था के बोर्ड ने 20 साल में पहली बार ईरान मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा

संरा की परमाणु निगरानी संस्था के बोर्ड ने 20 साल में पहली बार ईरान मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा

संरा की परमाणु निगरानी संस्था के बोर्ड ने 20 साल में पहली बार ईरान मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा
Modified Date: September 9, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: September 9, 2026 10:17 pm IST

वियना, नौ सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र (संरा) के परमाणु निगरानी संगठन के बोर्ड ने बुधवार को ईरान के मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष भेज दिया। यह कार्रवाई 20 साल में पहली बार हुई है।

ईरान में कई अघोषित स्थलों पर निरीक्षकों को मिले यूरेनियम के निशन की लंबे समय से चल रही जांच में सहयोग नहीं करने के कारण यह कदम उठाया गया।

वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के मुख्यालय में हुई बैठक में एजेंसी के 35 सदस्यीय शासी बोर्ड ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। ये 35 सदस्य 23 देशों के हैं।

चीन, रूस और नाइजर ने प्रस्ताव का विरोध किया, जबकि आठ देशों ने मतदान से दूरी बनाई। एक देश ने बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

यह प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की ओर से पेश किया गया था।

एपी

संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में