दुबई, सात अप्रैल (एपी) सऊदी अरब को द्वीपीय देश बहरीन से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल किंग फहद कॉजवे को ईरानी हमलों के खतरे के चलते मंगलवार तड़के बंद कर दिया गया।
किंग फहद कॉजवे अथॉरिटी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
अथॉरिटी ने कहा कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बनाकर किए जाने वाले संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही “निलंबित” कर दी गई है।
करीब 25 किलोमीटर लंबा यह पुल बहरीन को सड़क मार्ग से अरब प्रायद्वीप से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े का मुख्यालय स्थित है।
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले, अन्यथा मंगलवार रात आठ बजे तक ऐसा नहीं करने पर ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी की जाएगी।
एपी जोहेब संतोष
संतोष