UAE Hindu Mandir: मुस्लिम देशों में हिंदू मैजिक, अबू धाबी के पहले हिन्दू मंदिर की कहानी, इसमें सनातन की झलक तो विज्ञान का भी चमत्कार

Ads

UAE Hindu Mandir: मुस्लिम देशों में हिंदू मैजिक, अबू धाबी के पहले हिन्दू मंदिर की कहानी, इसमें सनातन की झलक तो विज्ञान का भी चमत्कार

  •  
  • Publish Date - February 14, 2024 / 03:05 PM IST,
    Updated On - February 14, 2024 / 03:35 PM IST

UAE Hindu Mandir

अबू धाबी: UAE Hindu Mandir संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात शिखर, ऊंटों की नक्काशी और राष्ट्रीय पक्षी बाज अबू धाबी में पत्थरों से बने पहले हिंदू मंदिर में मेजबान देश की झलक पेश करते हैं। दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इस मंदिर को करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

Read More: What is C2+50% Formula? : आखिर क्या है MSP पर स्वामीनाथन का C2+50% फॉर्मूला? जिसकी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे अन्नदाता 

UAE Hindu Mandir मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात ने दान में दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मंदिर का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार सुबह शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी शाम को भव्य मंदिर के उद्घाटन समारोह का नेतृत्व करेंगे जो 10 फरवरी को मंदिर में शुरू हुए ‘सद्भावना महोत्सव’ के समापन का प्रतीक होगा। मंदिर प्राधिकारियों के अनुसार, मंदिर में सात शिखर बनाए गए हैं जो संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Read More: Free Sanitary Pads: महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड देने शख्स ने निकाली साइकिल यात्रा, महिला बाल अधिकारी को ज्ञापन देकर की मांग 

बीएपीएस के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘सात शिखरों पर भगवान राम, भगवान शिव, भगवान जगन्नाथ, भगवान कृष्ण, भगवान स्वामीनारायण, तिरूपति बालाजी और भगवान अयप्पा की मूर्तियां हैं। सात शिखर संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सात शिखर सात महत्वपूर्ण देवताओं को समर्पित हैं। ये शिखर संस्कृतियों और धर्मों के परस्पर संबंध को रेखांकित करते हैं। आम तौर पर, हमारे मंदिरों में या तो एक शिखर होता है या तीन या पांच शिखर होते हैं, लेकिन यहां सात शिखर सात अमीरात की एकता के प्रति हमारा आभार व्यक्त करते हैं।’’

Read More: Sadhram Murder Case: साधराम हत्याकांड के विरोध में आज कवर्धा बंद, नेता प्रतिपक्ष बोले- घटना पर CM और गृहमंत्री संज्ञान लें, नहीं तो…

ब्रह्मविहरिदास ने कहा, ‘‘इन शिखरों का उद्देश्य बहुसांस्कृतिक परिदृश्य में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। कुल 108 फुट ऊंचा यह मंदिर क्षेत्र में विविध समुदायों के सांस्कृतिक एकीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’ मेजबान देश को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए भारतीय पौराणिक कथाओं में हाथी, ऊंट और शेर जैसे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले जानवरों के साथ-साथ यूएई के राष्ट्रीय पक्षी बाज को भी मंदिर के डिजाइन में शामिल किया गया है। मंदिर में पत्थरों पर नक्काशी करने वाले कारीगर सोमसिंह ने कहा, ‘‘दृढ़ता, प्रतिबद्धता और धीरज के प्रतीक ऊंट को संयुक्त अरब अमीरात के परिदृश्य से प्रेरणा लेते हुए मंदिर की नक्काशी में उकेरा गया है।’’ मंदिर में रामायण और महाभारत सहित भारत की 15 कहानियों के अलावा माया, एजटेक, मिस्र, अरबी, यूरोपीय, चीनी और अफ्रीकी सभ्यताओं की कहानियों को भी दर्शाया गया है। मंदिर में ‘शांति का गुंबद’ और ‘सौहार्द का गुंबद’ भी बनाया गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

शीर्ष 5 समाचार