Pakistan Condition Against India Match || Image- ESPN Cricket
कराची: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को खत्म करने के बदले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कुछ रियायतें देने का आश्वासन दिया है। हालांकि इन रियायतों का खुलासा टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा। (Pakistan Condition Against India Match) पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बहिष्कार खत्म करने के बदले जो भी सहमति बनी है, उसे फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
आईसीसी पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। साथ ही उसे 2028-2031 चक्र में एक आईसीसी टूर्नामेंट, संभवतः अंडर-19 पुरुष विश्व कप, की मेजबानी भी दी जाएगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप लीग मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
बाद में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा दिसानायके के हस्तक्षेप और व्यापक हितों को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाहबाज शरीफ से अपना रुख बदलने का अनुरोध किया। इसके बाद सोमवार रात बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया गया। (Pakistan Condition Against India Match) एक अन्य सूत्र के अनुसार, श्रीलंका के राष्ट्रपति का फोन और सरकार के शीर्ष स्तर पर हुई बातचीत इस फैसले में अहम रही।
यह भी मंजूरी दी गई है कि अगर टूर्नामेंट के आगे के चरणों में भारत और पाकिस्तान का सामना होता है तो दोनों टीमें वह मैच खेल सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया था कि भारत के खिलाफ न खेलने की स्थिति में पाकिस्तान को संभावित नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हालांकि आईसीसी ने अपने बयान में बांग्लादेश को दंडित न किए जाने की पुष्टि की, लेकिन पीसीबी को मिलने वाली रियायतों का कोई जिक्र नहीं किया। यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि पीसीबी आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग कर रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ऐसा निर्णय केवल अगले वित्तीय चक्र में आईसीसी बोर्ड की मंजूरी के बाद ही संभव होगा। साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत-पाकिस्तान के ‘होम और अवे’ मैचों को लेकर भी चर्चा हुई, हालांकि इसमें तकनीकी बाधाएं बनी हुई हैं।
टी-20 विश्वकप का 12वां मुकाबला आज अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले यूएसए और पकिस्तान के बीच खेला जाएगा। (Pakistan Condition Against India Match) यह मुकाबला कोलंबो के मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तानी फैंस के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भी इस मैच पर है।
दरअसल इससे पहले भी संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में झटका दिया था। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था और फुल मेंबर नेशन के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की थी। इसके अलावा मोनांक पटेल की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले मैच में भारत को मुश्किलों में डाला था और ऐसे में पाकिस्तान को यूएसए से बचना होगा।
बात करें पाकिस्तान की तो उन्होंने अपने पदार्पण मैच में नीदरलैंड को हराया था। पाक ने यह मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया था। हालांकि इस मुकाबले में एक समय ऐसा भी आया था जब लग रहा था कि, नीदरलैंड इस मैच को अपने नाम कर लेगा। पकिस्तान को आखिरी के दो ओवरों में 29 रनों की दरकार थी, लेकिन फहीम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम की लाज बचा ली थी। (Pakistan Condition Against India Match) ऐसे में देखना होगा कि, पाकिस्तान आज यूएसए के चुनौतियों से कैसे निबटती है या एक बार फिर से हमें विश्वकप में कोई उलटफेर देखें को मिलेगा।
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्थुश केनजिगे, शयान जहांगीर, एहसान आदिल।
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक।