नई दिल्ली। आपका पार्टनर अभी सेक्स के मूड में है या नहीं इसे आप कैसे जान सकते हैं। आप कहेंगे कि उनसे बात करके ही पता लगाया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि शादीशुदा कपल ने एक ऐसा अनोखा सेक्स बटन बनाया है जिसे दबाते ही सेक्स के मूड में है या नहीं आप तुरंत जान लेंगे।
Read More News: सारा और कार्तिक की लिपलॉक वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रही …
इस अनोखे ‘सेक्स बटन’ को लेकर आपके मन में भी कई सारे सवालों होंगे, कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। आपको बात दें कि लव सिंक बटन सेट प्रोडक्ट को पिछले साल लॉन्च किया गया है। इसे एक शादीशुदा कपल को-फाउंडर रयान और जेन मिच ने बनाया है। जो मार्केट में आते ही चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस प्रोडक्ट के खूब मजे लिए।
Read More News: शिव की नगरी में बना नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश में पहला मंदिर, द…
वहीं, अपने बिजनेस को आगे बढ़ने के लिए शार्क टैंक टीवी शो गया। जहां प्रेजेंटेशन में रयान और जेन मिच ने बताया कि अगर आप सेक्स के मूड में हैं तो बेड के साइड में लगे लव सिंक बटन को दबा दें। अगर दोनों पार्टनर 15 मिनट के अंदर इस बटन को दबा देते हैं तो दोनों बटन हरे रंग के हो जाएंगे, जिसका मतलब है कि इस समय सेक्स के लिए दोनों राजी हैं।
Read More News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का दावा, बंगाल में 70 लाख घुसपैठियों…
इस प्रेजेंटेशन के लिए बेड पर दो लोगों को बुलाया और दिखाया कि वो किस तरह लव सिंक बटन सेट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, अनोखे बिजनेस आइडिया की वजह से इन दोनों कपल को लोगों की काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
Read More News: उन्नाव दुष्कर्म कांड पर बनेगी फिल्म, लीड किरदार में नजर आएंगी ये अभ…