अमेरिका में माउंट मैकिनले के खतरनाक दर्रे के पास गिरने से तीन पर्वतारोहियों की मौत

Ads

अमेरिका में माउंट मैकिनले के खतरनाक दर्रे के पास गिरने से तीन पर्वतारोहियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 10:50 AM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 10:50 AM IST

जूनो (अमेरिका), 30 मई (एपी) अलास्का में स्थित उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट मैकिनले पर चढ़ाई कर रहे तीन पर्वतारोहियों की एक खतरनाक दर्रे के पास गिरने से मौत हो गई जबकि चौथे पर्वतारोही को बचा लिया गया। लातविया के एक पर्वतारोहण समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समूह ने बताया कि ये चारों पर्वतारोही लातविया के एक पर्वतारोहण अभियान दल के सदस्य थे।

‘नेशनल पार्क सर्विस’ ने बताया कि वे सात लोगों की एक टीम का हिस्सा थे, जो एक ऐसे रास्ते से गुजर रही थी जो अपने खुले और अत्यधिक जोखिम भरे हिस्सों के लिए जाना जाता है।

उसने बताया कि बुधवार को वे इसी दौरान नीचे गिर गए।

माउंट मैकिनले की ऊंचाई लगभग 20,310 फुट (6,190 मीटर) है। सुरक्षित बचाए गए पर्वतारोही को बृहस्पतिवार देर दोपहर ‘डेनाली नेशनल पार्क और प्रिजर्व’ के खोज एवं बचाव कर्मियों द्वारा लगभग 17,200 फीट (5,240 मीटर) की ऊंचाई से नीचे उतारा गया।

‘पार्क सर्विस’ के अनुसार, यह हादसा लगभग 18,200 फुट (5,550 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित डेनाली दर्रे के पास चढ़ाई के दौरान हुआ।

एपी

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी