Bhopal News in Hindi: इलेक्ट्रिक थेरेपी से अचानक उठी चिंगारी, एक झटके में बदल गया सबकुछ, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Ads

Bhopal News in Hindi: इलेक्ट्रिक थेरेपी से अचानक उठी चिंगारी, एक झटके में बदल गया सबकुछ, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Bhopal News in Hindi | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी
  • 90 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई
  • पुलिस तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगा रही

भोपाल: Bhopal News in Hindi मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पीठ दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में अचानक शॉर्ट-सर्किट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में 90 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Bhopal News in Hindi मिली जानकारी के अनुसार, घटना इटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या से परेशान थे और नियमित रूप से इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का उपयोग करते थे। थेरेपी के दौरान अचानक शॉर्ट-सर्किट हुई और फिर आग लग गई। जिससे 90 वर्षीय बुजुर्ग की चपेट आ गए। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थेरेपी मैट की बैटरी या इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट क्या है?

यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो गर्माहट और हल्की विद्युत तरंगों से दर्द में राहत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

थेरेपी मैट में आग कैसे लगी?

प्रारंभिक जांच में बैटरी या इलेक्ट्रिक सिस्टम की खराबी को वजह माना जा रहा है।

क्या ऐसे उपकरण सुरक्षित हैं?

सामान्य परिस्थितियों में सुरक्षित होते हैं, लेकिन खराबी या गलत उपयोग से खतरा हो सकता है।