कीव, 26 मार्च (एपी) रूसी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यूक्रेन सीमा से दूर एक कस्बे में ड्रोन से हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ड्रोन कहां से आया था।
विस्फोट रविवार दोपहर तुला क्षेत्र के किरेव्स्क कस्बे में हुआ, जो यूक्रेन सीमा से लगभग 300 किलोमीटर जबकि मॉस्को से 175 किलोमीटर दूर है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए-नोवोस्ती’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि विस्फोट से कुछ रिहाइशी इमारतों को नुकसान हुआ है। यह विस्फोट एक ड्रोन से हुआ।
हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
एपी
जोहेब नरेश
नरेश