भारत में तस्करी के लिए अवैध मादक पदार्थ ले जा रहा ड्रोन पाकिस्तान में क्षतिग्रस्त

Ads

भारत में तस्करी के लिए अवैध मादक पदार्थ ले जा रहा ड्रोन पाकिस्तान में क्षतिग्रस्त

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 12:42 AM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 12:42 AM IST

लाहौर, 29 जून (भाषा) भारत में कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों से लदा एक ड्रोन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सीमावर्ती इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

यह घटना शनिवार को लाहौर से लगभग 70 किलोमीटर दूर नारंग मंडी इलाके में हुई।

नारंग मंडी भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित है।

पुलिस ने बताया कि नारंग मंडी की तरफ से ड्रोन के जरिए भारत में पांच किलोग्राम हेरोइन की तस्करी की कोशिश की जा रही थी, तभी यह ड्रोन दुर्घटना का शिकार हो गया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बिलाल जफर शेख के मुताबिक, पुलिस ने ड्रोन और तस्करी का सामान जब्त कर लिया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल