पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत, 20 घायल : पुलिस

Ads

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत, 20 घायल : पुलिस

  •  
  • Publish Date - February 11, 2023 / 11:13 PM IST,
    Updated On - February 11, 2023 / 11:13 PM IST

पेशावर (पाकिस्तान), 11 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के वाहन पर आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना देश के उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले में हुई, जहां आत्मघाती हमलावर बम से युक्त तिपहिया वाहन चला रहा था। हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी। वाहन में सवार सुरक्षाकर्मी एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा में थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आत्मघाती बम हमलावर एक तिपहिया वाहन चला रहा था। अफगानिस्तान से सटे उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले के खजूरी चौक में एमपीसीएल पेट्रोलियम कंपनी की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों के वाहन को हमलावर ने अपने तिपहिया वाहन से टक्कर मार दी।’’

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश