उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अफगान तालिबान के हमले में तीन लोगों की मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अफगान तालिबान के हमले में तीन लोगों की मौत
पेशावर, 16 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान तालिबान के हमले में दो बच्चों सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात बाजौर जिले के मलिक शाहीन गांव में अफगान तालिबान ने सुरक्षा बलों द्वारा उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किए जाने के बाद नागरिकों को निशाना बनाया।
अधिकारी ने बताया कि हमले में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


