अमेरिका: नवाहो नेशन में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत

अमेरिका: नवाहो नेशन में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत

अमेरिका: नवाहो नेशन में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 17, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: September 17, 2026 9:44 am IST

न्यूकॉम्ब (अमेरिका), 17 सितंबर (एपी) अमेरिका के ‘नवाहो नेशन’ में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नवाहो नेशन अमेरिका में मूल अमेरिकियों का सबसे बड़ा क्षेत्र और कबीला है जो अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित है और एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, जिसका अपना शासन, कानून और पुलिस व्यवस्था है।

जनजातीय पुलिस अधिकारियों को उत्तर-पश्चिमी न्यू मेक्सिको के न्यूकॉम्ब समुदाय के पास मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे लोगों के बाढ़ के पानी में बह जाने की सूचना मिली। यह घटना दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद हुई, जिसके कारण सड़कों और आसपास के अन्य इलाकों में पानी भर गया था।

बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दो वयस्क और एक बच्चे के शव बरामद किए। अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने केवल इतना बताया कि डूबने के कारण हुई मौतों की घटना की जांच की जा रही है।

नवाहो नेशन के प्रमुख बू न्योग्रेन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कठिन परिस्थितियों में रातभर काम करने के लिए बचाव दल का आभार जताया।

एपी खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में