कीव, 25 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
निप्रॉपेत्रोवस्क के क्षेत्रीय प्रमुख अलेक्ज़ेंडर गैंज़ा ने कहा कि रात भर हुए हमलों में नष्ट हुए एक घर के मलबे में तीन शव मिले। उन्होंने कहा कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि ‘‘रूसी हमले के बाद निप्रो के अस्पतालों में 11 लोग भर्ती हैं।’’
वहीं, रूस के बेलगोरोद सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये हमले शुक्रवार को हुई कैदियों की अदला-बदली के बाद हुए, जिसमें रूस और यूक्रेन ने 193 सैन्यकर्मियों का आदान-प्रदान किया।
एपी नेत्रपाल प्रशांत
प्रशांत