नेपाल में कोविड-19 के 4,392 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 1,26,137 पहुंचा
नेपाल में कोविड-19 के 4,392 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 1,26,137 पहुंचा
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 16 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,392 नए मामले सामने आए, जिसके बाद हिमालयी देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,137 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 88,040 लोग इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
बुलेटिन में बताया गया कि फिलहाल 37,382 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
देश में 21 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 715 हो गई।
भाषा
शुभांशि माधव
माधव

Facebook


