वाशिंगटन, पांच मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह विवादों में घिरीं गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम की जगह ओक्लाहोमा के रिपब्लिकन सीनेटर मार्कवेयन मुलिन को नियुक्त करेंगे।
ट्रंप ने यह घोषणा बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर की। इससे दो दिन, पहले नोएम को संसद भवन में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के सांसदों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था।
ट्रंप ने कहा कि वह नोएम को “स्पेशल एनवॉय फॉर द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज” नामक नये सुरक्षा समूह में नियुक्त करेंगे। ट्रंप के अनुसार यह समूह पश्चिमी गोलार्ध (अमेरिकी महाद्वीप के देशों) की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।
नोएम का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है, खासकर आव्रजन नियंत्रण से जुड़ी नीतियों को लेकर। इन नीतियों के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए और अदालतों में मुकदमे भी दायर किए गए।
एपी जोहेब सुभाष
सुभाष