America Iran War News: ‘पड़ोसी देशों के सामने झुका ईरान’.. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताई माफी मांगने के पीछे की पूरी सच्चाई, आगे की रणनीति पर भी कही ये बात

Ads

America Iran War News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि, ईरान ने मिडिल ईस्ट के पड़ोसियों से माफ़ी मांगी और सरेंडर कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 06:02 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 06:08 PM IST

America Iran War News/ image source: PRIO

HIGHLIGHTS
  • इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है।
  • इजरायल और अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि, ईरान ने सरेंडर कर दिया है।

America Iran War News: नई दिल्ली: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इजरायल और अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है। इजरायल ने तेहरान में सरकारी इमारतों पर हमला किया है। ईरान पर लगातार जारी हमलो के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। (America Iran War News) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट किया और कहा कि, जिस ईरान को बुरी तरह पिटा जा रहा है उसने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफ़ी मांगी है और सरेंडर कर दिया है, और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा। यह वादा सिर्फ़ US और इज़राइल के लगातार हमलों की वजह से किया गया था। आज, ईरान को बहुत बुरा लगेगा।”

ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

America Iran War News:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा ‘‘ख्वाब है जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए। राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यह टिप्पणी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व ‘रिकॉर्डेड’ संबोधन में की। उन्होंने क्षेत्रीय देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी (America Iran War News) और कहा कि तेहरान हमलों को रोक देगा। उन्होंने संकेत दिया कि ये हमले सैन्य अधिकारियों के बीच सूचनाओं के गलत संचार के कारण हुए थे। उनका यह बयान उस समय प्रसारित हुआ जब शनिवार सुबह बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर बार-बार हमले किए गए।

ईरान की माफी के कुछ ही मिनट बाद दोहा में धमाका

America Iran War News:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की माफी के कुछ देर बाद ही कतर की राजधानी दोहा में एक धमाका हुआ। (America Iran War News) रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके के साथ ही सुरक्षा अलार्म भी बजने लगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरानी सरकार के फैसले और जमीन पर मौजूद सैन्य बलों की कार्रवाई के बीच कोई समय का अंतर था या नहीं।

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के 5500 घरों को नुकसान

America Iran War News:  ईरान की राहत संस्था रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से अमेरिका और इजराइल के हमलों में 6,668 नागरिक जगहों को निशाना बनाया गया है। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने दी है। रेड क्रिसेंट के मुताबिक हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान घरों और आम लोगों की जगहों को हुआ है। (America Iran War News) संस्था के आंकड़ों के मुताबिक हमले में 5,535 घर, 1,041 दुकानें और व्यापारिक जगहें, 14 मेडिकल सेंटर, 65 स्कूल और रेड क्रिसेंट के 13 सेंटर्स को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमलों के दौरान बचाव और राहत कार्य में लगी कई गाड़ियां भी खराब हो गईं। इसके अलावा लोगों को बचाने गए रेड क्रिसेंट के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए।

इन्हे भी पढ़ें:-

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या दावा किया है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि ईरान ने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफी मांगी है और यह वादा किया है कि वह अब उन पर हमला नहीं करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान के राष्ट्रपति ने क्या प्रतिक्रिया दी?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने डोनाल्ड ट्रंप के बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग को खारिज करते हुए कहा कि यह एक ऐसा “ख्वाब” है जिसे अमेरिका को अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद दोहा में क्या हुआ?

डोनाल्ड ट्रंप के बयान और ईरान की माफी के कुछ ही देर बाद कतर की राजधानी दोहा में एक धमाका हुआ, जिससे इलाके में सुरक्षा अलार्म बजने लगे। हालांकि यह साफ नहीं है कि इसका सीधा संबंध ईरान के फैसले से है या नहीं।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बीच ईरान में कितना नुकसान हुआ है?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों में अब तक हजारों नागरिक स्थान प्रभावित हुए हैं। इनमें 5,535 घर, 1,041 दुकानें, 65 स्कूल और कई मेडिकल सेंटर शामिल हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान किस प्लेटफॉर्म पर आया था?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट के जरिए दिया था।