Home » Country » 370 Rupees Biryani Remark Sparks Row, Khushboo Patani Slams Viral Stand-Up Show Comment
Praneet More Biryani Controversy : 370 की बिरयानी और लड़कियों का ‘रेट’! कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो पर भड़कीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, लड़कों को कहा ‘पढ़े-लिखे गंवार’
Ads
कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक युवक द्वारा डेट पर 370 रुपये की बिरयानी खर्च करने के बदले ‘रिटर्न’ की उम्मीद जताने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने माफी मांगी, जबकि कई सेलिब्रिटीज ने इस सोच की आलोचना की।
नई दिल्ली : Praneet More Biryani Controversy : कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक स्टैंडअप शो का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी बवाल की वजह बन गया है, जहाँ 370 की बिरयानी पर एक लड़के द्वारा दिया गया बयान विवादों में आ गया है। शो के दौरान 23 साल के हिमांशु जांगड़ा नाम के लड़के ने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने चिकन बिरयानी के लिए 370 खर्च किए और इसके बदले वह शारीरिक संबंध के रूप में अपने ‘निवेश का रिटर्न’ चाहता था। इस वीडियो के वायरल होने और लड़के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर माफी मांगने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी और मालती चाहर जैसी मशहूर हस्तियों ने इस सोच पर तीखा गुस्सा जाहिर किया है।
इस तरह की गंदगी उगल रहे लड़के को रोका क्यों नहीं गया ?
इस विवाद पर अपनी राय रखते हुए खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उस लड़के को जमकर खरी-खोटी सुनाई।Khushboo Patani On Praneet More खुशबू ने कहा कि 22-23 साल के इस लड़के का दिमाग इतना गंदा है कि वह पहले ही दिन 370 की बिरयानी खिलाकर लड़की को अंधेरे पार्क में ले गया ताकि उसके साथ शारीरिक संबंध बना सके और उसके कपड़ों में हाथ डाल सके। खुशबू ने भड़कते हुए कहा कि ये पढ़े-लिखे गंवार लोग हर जगह महिलाओं का ‘रेट’ तय करते हैं, चाहे वह कॉलेज हो, डेट हो या फिर शादी के बाद ससुराल में दहेज का मामला हो। इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडियन प्रणित मोरे पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने मंच पर इस तरह की गंदगी उगल रहे लड़के को उसी वक्त रोका क्यों नहीं।
₹370 biryani and Peddi… make you realize why many women are hesitant about marriage, why we value our independence, and why we choose to split the bill. Some women are even financially supporting men entirely.
Yet, we continue to be objectified, and a woman’s consent is…
Himanshu Jangra 370 Biryani दूसरी तरफ, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मालती चाहर ने भी जाह्नवी कपूर के ‘हाइपर-सेक्शुअलाइजेशन’ और इस बिरयानी विवाद को जोड़कर अपनी बात रखी। मालती ने लिखा कि 370 की बिरयानी जैसी घटनाएं ही महिलाओं को यह एहसास दिलाती हैं कि वे क्यों शादी करने से हिचकिचाती हैं, क्यों अपनी आजादी को अहमियत देती हैं और क्यों डेट पर खुद अपना बिल बांटकर चुकाना पसंद करती हैं। हालांकि, चौतरफा घिरने के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी इस मामले में सफाई देते हुए माफी मांगी है और कहा है कि ऑडियंस के किसी सदस्य द्वारा कही गई बातें उनकी निजी राय को नहीं दर्शाती हैं।