Reported By: Suman Pandey
,रायपुर : Raipur Kathadih BSUP Colony Row : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में अचानक भारी बवाल खड़ा हो गया है। यहाँ एक हिंदू महिला के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी की घटना का विरोध करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। महिला के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ विरोध जताने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता अनोखे ढंग से सुअर लेकर सीधे बस्ती के भीतर घुस गए, जिससे पूरी कॉलोनी में अचानक हड़कंप मच गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, काठाडीह कॉलोनी में एक हिंदू महिला के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिससे नाराज होकर बजरंग दल ने ये कदम उठाया।Bajrang Dal Protest Raipur कार्यकर्ता पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हाथों में सुअर थामे हुए बस्ती के में दाखिल हुए और जमकर नारेबाजी की। इस तरह सुअर लेकर बस्ती के भीतर प्रदर्शन किए जाने की खबर मिलते ही इलाके में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बन गया।
बस्ती में मचे इस भारी बवाल की सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। Raipur Crime News Today पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने और शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-