ईरान पर ट्रंप का निशाना, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल आवागमन पर उठाए सवाल
ईरान पर ट्रंप का निशाना, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल आवागमन पर उठाए सवाल
दुबई, 10 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्धविराम की प्रभावशीलता पर संदेह जताते हुए कहा है कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल के आवागमन की अनुमति देने में “बेहद घटिया काम” कर रहा है।
ट्रंप ने बृहस्पतिवार शाम अपने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “ईरान तेल को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने देने में बहुत घटिया काम कर रहा है। हमने ऐसा समझौता नहीं किया।”
इससे पहले ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा था, “ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वह ऐसा कर रहा है तो तुरंत बंद करे।”
व्हाइट हाउस ने कहा कि वह युद्धविराम समझौते के तहत जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समर्थन करता है, लेकिन ट्रंप ईरान की सेना द्वारा इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नियंत्रण बनाए रखते हुए जहाजों से टोल वसूल कर राजस्व बढ़ाने के प्रयासों का विरोध करते हैं।
एपी मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


