Trump on Iran: ‘बुधवार तक डील नहीं हुई तो’, ट्रंप ने फिर ईरान को दी धमकी, कहा- ‘खत्म किया जा सकता है सीजफायर’

Ads

Trump on Iran: 'बुधवार तक डील नहीं हुई तो', ट्रंप ने फिर ईरान को दी धमकी, कहा- 'खत्म किया जा सकता है सीजफायर'

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 12:43 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 12:44 PM IST

Trump on Iran | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने कहा कि समझौता न होने पर अमेरिका फिर से बमबारी कर सकता है
  • मौजूदा सीजफायर को बढ़ाने या खत्म करने की संभावना जताई
  • पाकिस्तान में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला

नई दिल्ली: Trump on Iran अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित युद्धविराम को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ बुधवार तक समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजफायर को बढ़ाया भी जा सकता है और खत्म भी किया जा सकता है।

Trump on Iran दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एयरफोर्स वन में पत्रकारों के साथ बातचीत की है। जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान के पास मौजूद ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम हासिल करेगा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर बुधवार तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, मौजूदा सीजफायर को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि नाकेबंदी तो जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो फिर से बमबारी शुरू करनी पड़ सकती है।

बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ने के बजाय अटकती दिख रही है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत से भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। हालांकि बैकचैनल बातचीत से उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी भी कई बड़े मुद्दों पर दोनों पक्ष सहमत नहीं हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या चेतावनी दी है?

उन्होंने कहा कि अगर बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर सकता है।

मौजूदा सीजफायर का क्या होगा?

ट्रंप ने कहा कि इसे बढ़ाया भी जा सकता है और खत्म भी किया जा सकता है।

बातचीत कहां हुई थी?

पाकिस्तान में अप्रत्यक्ष बातचीत हुई थी, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।