दुबई, 17 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अरब और पश्चिम एशियाई मामलों के वरिष्ठ सलाहकार ने शुक्रवार को तुर्किये के रिसॉर्ट शहर अंताल्या में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।
शरीफ के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मसाद बोलस ने प्रधानमंत्री को ट्रंप की ओर से शुभकामनाएं दीं और ‘‘क्षेत्रीय स्थिरता में पाकिस्तान के रचनात्मक योगदान की सराहना की।’’
बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की, जिसमें पाकिस्तान के शांति प्रयासों पर भी बात हुई, जिनके कारण युद्धविराम हुआ, साथ ही ऐतिहासिक इस्लामाबाद वार्ता पर भी चर्चा हुई।’’
एपी
नेत्रपाल नरेश
नरेश