ईरान युद्ध की वजह से ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान गर्मजोशी दिखने की संभावना नहीं

Ads

ईरान युद्ध की वजह से ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान गर्मजोशी दिखने की संभावना नहीं

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 07:31 PM IST

वाशिंगटन, 10 मई (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की अपनी यात्रा से कुछ सप्ताह पहले से ही सोशल मीडिया पर यह भविष्यवाणी कर रहे थे कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग ‘‘वहां पहुंचने पर मुझे गले लगाएंगे’’।

हालांकि, माना जा रहा है कि ईरान के साथ चीन के प्रगाढ़ आर्थिक संबंध, साथ ही ट्रंप के पहले कार्यकाल से चले आ रहे ‘टैरिफ’ की धमकियों को लेकर व्यापारिक तनाव, इस सप्ताह ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान माहौल को धूमिल कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि ट्रंप अपनी तीन दिवसीय एशिया यात्रा के दौरान कुछ समय ही चीन की धरती पर बिताएंगे।

विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान भव्यता की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन यह 2017 में ट्रंप की बीजिंग की पहली यात्रा के बराबर नहीं होगी, जिसे चीन ने ‘राजकीय यात्रा से भी बढ़कर’ करार दिया था।

एपी धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल