अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल

Ads

अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 07:11 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 07:11 PM IST

ऑरेंजबर्ग (अमेरिका), 13 फरवरी (एपी) अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के एक आवासीय परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस घटना के चलते लगभग आठ घंटे का लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे शुक्रवार सुबह हटा लिया गया।

बृहस्पतिवार रात हुई गोलीबारी की घटना, चार अक्टूबर को एक समारोह के दौरान गोलीबारी की दो घटनाएं होने के चार महीने बाद हुई। उनमें से एक घटना में 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई थी। वहीं, गोलीबारी की दूसरी घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

विश्वविद्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बृहस्पतिवार की घटना में मारे गए लोगों की पहचान और घायल व्यक्ति की हालत की जानकारी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने नहीं दी है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही रात करीब 9:15 बजे ऑरेंजबर्ग स्थित परिसर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे लॉकडाउन हटा लिया गया।

घटना के कारण विश्वविद्यालय ने शुक्रवार की कक्षाएं रद्द कर दीं।

एपी सुभाष रंजन

रंजन

रंजन