वाशिंगटन में वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने गोलीबारी, दो की मौत

Ads

वाशिंगटन में वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने गोलीबारी, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 08:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी में बुधवार को एक वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटनास्थल के आसपास कई स्कूल हैं।

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि बुधवार को वाशिंगटन के ट्रक्सटन सर्कल में स्थित एक वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने गोलीबारी की घटना हुई। कार्यकारी सहायक पुलिस प्रमुख अशन बेनेडिक्ट ने बताया कि (स्थानीय समयानुसार) अपराह्न एक बजे के आसपास एक काली एसयूवी वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने खड़ी हुई और उसमें से दो व्यक्तियों ने निकलकर गोली चलाना शुरू कर दिया।

इस घटना में कुल पांच लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हुए तीन अन्य को अस्पताल ले जाया गया। बेनेडिक्ट ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एपी यश सिम्मी

सिम्मी