वेस्ट बैंक, 24 सितंबर (एपी) उत्तरी वेस्ट बैंक में रविवार को इजराइली सेना की छापेमारी के दौरान दो फलस्तीनी नागरिक मारे गए। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इजराइली सेना ने कहा कि उसने कथित आतंकी नियंत्रण केंद्र को नष्ट करने के लिए तुलकरेम शहर के निकट नूर शम्स शरणार्थी शिविर में कार्रवाई की।
सेना ने कहा कि एक इमारत का इस्तेमाल विस्फोटक और बम रखने के लिए किया जा रहा था।
इसने कहा कि छापेमारी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की और बम फेंके, जिसके जवाब में सेना ने गोली चलाई।
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइली गोलीबारी में असिद अबू अली (21) और अब्दुल रहमान अबू दगाश (32) मारे गए।
छापेमारी के दौरान शिविर की मुख्य सड़क को भारी क्षति हुई, पानी के पाइप टूट गए और सड़क के कुछ हिस्सों में पानी भर गया। लक्षित इमारत का भूतल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरी मंजिल की बाहरी दीवार का हिस्सा ढह गया।
एपी शफीक देवेंद्र
देवेंद्र