अमेरिका के मिनियापोलिस में मॉल में गोलीबारी में दो लोग घायल

अमेरिका के मिनियापोलिस में मॉल में गोलीबारी में दो लोग घायल

अमेरिका के मिनियापोलिस में मॉल में गोलीबारी में दो लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 1, 2022 11:20 am IST

मिनियापोलिस (अमेरिका), एक जनवरी (एपी) अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस में एक मॉल में आपसी झगड़े के बाद गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। इस घटना से नव वर्ष से पहले खरीदारी के लिए जुटे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय समयानुसार शुक्रवार अपराह्न साढ़े चार बजे गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ। इस घटना के बाद लोगों को ‘मॉल ऑफ अमेरिका’ से बाहर निकाला गया और मॉल को बंद कर दिया गया।

ब्लूमिंगटन के पुलिस उप प्रमुख किम क्लौसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के कुछ मिनट के भीतर पुलिस और मॉल के सुरक्षा कर्मी वहां पहुंच गए। क्लौसन ने बताया कि एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आशंका है कि गोलीबारी करने वाला मॉल से भाग निकला। क्लौसन ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि दो लोगों के बीच झगड़े के बाद गोलीबारी की घटना हुई।’’ मीडिया की खबरों में कहा गया है कि घटना के कारण नव वर्ष से पहले खरीदारी के लिए जुटे लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में मॉल को खोल दिया गया।

एपी सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में