अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के जनरल सुलेमानी की दो रिश्तेदार गिरफ्तार: अमेरिकी विदेश मंत्रालय

अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के जनरल सुलेमानी की दो रिश्तेदार गिरफ्तार: अमेरिकी विदेश मंत्रालय

अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के जनरल सुलेमानी की दो रिश्तेदार गिरफ्तार: अमेरिकी विदेश मंत्रालय
Modified Date: April 4, 2026 / 10:46 pm IST
Published Date: April 4, 2026 10:46 pm IST

वाशिंगटन, चार अप्रैल (एपी) ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कुद्स बल का नेतृत्व करने वाले जनरल कासिम सुलेमानी की एक रिश्तेदार एवं उसकी बेटी अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की हिरासत में हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

हमीदा सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी के ग्रीन कार्ड की अवधि अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा समाप्त किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘मीडिया की खबरों और सोशल मीडिया पर उनकी अपनी टिप्पणियों से यह सामने आया है कि सुलेमानी अफशार ईरान के तानाशाही, आतंकवादी शासन की मुखर समर्थक हैं।’’

अफशार के पति के भी अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध है।

एपी

सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में