अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कार्यवाही की जाएगी

Ads

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कार्यवाही की जाएगी

  •  
  • Publish Date - January 11, 2021 / 02:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

वाशिंगटन, 11 जनवरी (एपी) । अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंनी पेलोसी ने कहा है कि सदन देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने वाला विधेयक लाने की ‘‘कार्यवाही करेगा’’।

पेलोसी ने अपने सहकर्मियों को रविवार रात को भेजे एक पत्र में यह घोषणा की।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका में घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिला

अगर महाभियोग प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पारित हो जाता है तो यह सुनवाई के लिए सीनेट जाएगा। सीनेट में सदस्य जूरी की तरह काम करेंगे और ट्रंप को बरी करने या दोषी ठहराने के लिए मतदान करेंगे।

अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान उपराष्ट्रपति लेंगे जो फिलहाल माइक पेंस हैं।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरू में कई महीने बाद कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं

उल्लेखनीय है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग उठने लगी है।