Pension Hike Latest Govt Order: सरकार ने बढ़ाया इन सदस्यों का पेंशन.. कैबिनेट की बैठक में लिया बड़ा फैसला, गाय, बकरियों का होगा बीमा, पढ़ें सभी फैसले

Ads

Pension Hike Latest Cabinet Decisions: यूपी कैबिनेट ने 29 प्रस्ताव मंजूर किए, पेंशन बढ़ी, पशुधन बीमा, स्टार्टअप मिशन और नए विश्वविद्यालयों को मंजूरी मिली।

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 02:22 PM IST

Pension Hike Latest Cabinet Decisions || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • यूपी कैबिनेट ने 29 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  • लोक सेवा आयोग सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का फैसला।
  • पशुधन बीमा और स्टार्टअप मिशन को मिली मंजूरी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने आज कैबिनेट के बैठक में राज्यहित और जनहित से जुड़े कई अहम् प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। (Pension Hike Latest Cabinet Decisions) जानकारी के मुताबिक़ कैबिनेट ने करीब 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। हालांकि एक प्रस्ताव को विचार के लिए लंबित रखा गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्य सचिव होंगे मिशन डायरेक्टरेट बॉडी के प्रमुख

राज्य की सरकार ने स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति के साथ ही यूपी में स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत उप्र स्टार्टअप मिशन की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसी तरह डाटा सेंटर नीति को पूर्व में समाप्त कर दिया गया था जिसे फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि, मिशन डायरेक्टरेट बॉडी के प्रमुख राज्य के मुख्य सचिव होगें। एंपावरमेंट कमेटी बनाई जाएगी। अभी तक स्टार्टअप पॉलिसी में प्रोटोटाइप 10 लाख और सीए कैपिटल 15 से 50 लाख है। इनक्यूबेटर संचालन 40 लाख सालाना अनुदान मिलेगा। 1000 करोड़ का स्टार्टअप फंड रखा गया है। इसमें 400 करोड़ एकेटीयू का है।

गौधन समेत दुसरे पशुओं का होगा बीमा

बैठक के बाद बताया गया कि, सीएम जोखिम पशुधन बीमा प्रंबधन योजना, नस्ल सुधार, पशुधन बीमा और गौशाला के संवर्धन के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी। पशुओं का बीमा भी होगा। इसका राज्यांश 85 फीसदी है। प्रत्येक पशुधन की कीमत तय की जाएगी। मुर्रा भैंस 75000, विदेशी, हरियाणवी, साहिबान गिरी गाय की कीमत 50 हजार से 65 हजार तक रहेगी। (Pension Hike Latest Cabinet Decisions) बैल की कीमत 40 हजार, खच्चर, गधा आदि 20 हजार, घोड़ा 60 हजार, भेड़ और बकरी की 6500 रुपये कीमत रहेगी। बीमा में केंद्र का राज्यांश 51 फीसदी, राज्य का 34 फीसदी और किसान का 15 फीसदी रहेगा। दैवीय आपदा, बीमारी और हादसे पर बीमा मिलेगा। गौशालाओं में 1.35 लाख गाय हैं। इन पर हर दिन आठ करोड़ रुपये खर्च हो रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पेंशन में इजाफे का फैसला

सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम फैसले लिए है। जानकारी के मुताबिक कानपुर के बिल्हौर में महर्षि योगी इंटरनेशनल कृषि विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना और गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। सरकार की तरफ इ मिली जानकारी के अनुसार लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों व सदस्यों की पेंशन बढ़ाने, उप्र में स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन स्टार्टअप, शाहजहां पुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी

यूपी कैबिनेट ने कितने प्रस्तावों को मंजूरी दी?

उत्तर: कैबिनेट ने 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जबकि एक प्रस्ताव फिलहाल लंबित रखा गया।

किन लोगों की पेंशन बढ़ाने का फैसला हुआ?

उत्तर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

नई पशुधन बीमा योजना में किन पशुओं को शामिल किया गया?

उत्तर: गाय, भैंस, बैल, घोड़ा, बकरी, भेड़, खच्चर और गधे सहित विभिन्न पशुधन शामिल हैं।