ब्रिटेन सरकार ने इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगाने के फैसले का बचाव किया

ब्रिटेन सरकार ने इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगाने के फैसले का बचाव किया

ब्रिटेन सरकार ने इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगाने के फैसले का बचाव किया
Modified Date: September 9, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: September 9, 2026 10:31 pm IST

लंदन, नौ सितंबर (एपी) ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने बुधवार को कहा कि वह वेस्ट बैंक में कब्जे वाले इलाकों में इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगाने के सरकार के फैसले पर इजराइल की प्रतिक्रिया से निराश हैं।

इजराइल ने जवाब में मंगलवार को पूर्वी यरूशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया और 11 सांसदों के देश में आने पर रोक लगा दी।

मिलिबैंड ने स्काई न्यूज़ से कहा, ‘‘इज़राइल सरकार ने जो घोषणा की है, उस पर मुझे अफ़सोस है, लेकिन कल हमने जो किया, उस पर मुझे गर्व है और वह सही काम है।’’

ब्रिटेन के सख़्त रुख़ के बाद, फ्रांस और कनाडा के नेताओं ने भी कहा कि वे भी ऐसा ही कदम उठाएंगे ताकि बस्तियों के विस्तार और बढ़ती हिंसा के कारण भविष्य में फलस्तीनी राज्य का गठन असंभव न हो।

इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ब्रिटेन के कदम की निंदा की और कहा कि इज़राइल गाज़ा में युद्धविराम पर नज़र रखने वाले संयुक्त सैन्य केंद्र से ब्रिटेन के प्रतिनिधियों को हटा देगा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनी प्राधिरकण के सुरक्षाबलों को ब्रिटेन द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को भी बंद कर देगा।

इसके अलावा, इजराइल ने एक दर्जन ब्रिटिश सांसदों और ब्रिटेन के अन्य नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी, जिनके बारे में सार ने कहा कि वे ‘‘यहूदी-विरोधी और इज़राइल-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।’’

एपी

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में