संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए संवाद का आह्वान किया
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए संवाद का आह्वान किया
(योषिता सिंह)
संयुक्त राष्ट्र, दो अप्रैल (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को अमेरिका, इजराइल और ईरान को पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने का स्पष्ट संदेश देते हुए चेतावनी दी कि दुनिया ‘‘एक बड़े युद्ध की कगार पर है।’’
गुतारेस ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मेरा संदेश स्पष्ट है। अमेरिका और इजराइल से मेरा कहना है कि अब समय आ गया है कि वे उस युद्ध को रोकें जो भारी मानवीय पीड़ा पहुंचा रहा है और जिसके विनाशकारी आर्थिक परिणाम हो रहे हैं। ईरान से मेरा कहना है कि वह अपने पड़ोसियों पर हमला करना बंद करे।”
पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे महीने में प्रवेश करने के साथ ही गुतारेस ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, “संघर्ष अपने आप समाप्त नहीं होते। वे तब समाप्त होते हैं जब नेता विनाश के बजाय संवाद को चुनते हैं। यह विकल्प अभी भी मौजूद है और इसे अभी चुनना होगा।”
भाषा अमित जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


