अनूठी बच्ची का जन्म, शरीर में मौजूद हैं कोरोना वायरस के एंटीबॉडी.. दुनिया का पहला केस

अनूठी बच्ची का जन्म, शरीर में मौजूद हैं कोरोना वायरस के एंटीबॉडी.. दुनिया का पहला केस

अनूठी बच्ची का जन्म, शरीर में मौजूद हैं कोरोना वायरस के एंटीबॉडी.. दुनिया का पहला केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: March 18, 2021 8:50 am IST

न्यूयॉर्क, 18 मार्च (भाषा) अमेरिका में बाल रोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है जिसके शरीर में नोबेल कोरोना वायरस  के एंटीबॉडी हैं। इस तरह का यह पहला मामला है और बच्ची की मां को गर्भावस्था में कोविड-19 का पहला टीका दिया गया था।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में वैध चखना सेंटर चलाने की बनी पॉलिसी, अ… 

स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ईप्रिंट प्रकाशित करने वाली ‘मेडआर्काइव’ पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भकाल के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था।

पढ़ें- सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं मंगाया ऑनलाइन चाकू.. 8…

इसके तीन सप्ताह बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद ही तत्काल उसके रक्त के नमूने लिए गए, जिसमें यह खुलासा हुआ कि बच्ची के रक्त में एंटीबॉडिज है। हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है।

पढ़ें- 13 साल के स्टूडेंट से लेडी टीचर ने रचाई शादी, सुहाग…

अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक विश्वविद्यालय के सह लेखकों पॉल गिल्बर्ट और चाड रूडनिक ने कहा कि किसी नवजात में एंटीबॉडिज पाए जाने का यह पहला ज्ञात मामला है। मां अपनी बच्ची को लगातार स्तनपान करा रही है और उन्हें तय नियम के अनुसार टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी गई है।

 


लेखक के बारे में