भारत पर हमले की फिराक में अल-कायदा, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
भारत पर हमले की फिराक में अल-कायदा, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
डेस्क। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी समूह का नया रूप ‘अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) यानी ‘भारतीय महाद्वीप में अल-कायदा’ भारत में हमले की फिराक में है। हालांकि जानकारों का दावा है कि उसके ऐसे हमले करने की क्षमता नहीं के बराबर है, लेकिन इस सूचना पर गौर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- 25 सितंबर से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना,10 करोड़ परिवार को मिलेगा 5 लाख का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल कायदा प्रतिबंध समिति को सौंपी गई विश्लेषणात्मक सहयोग एवं प्रतिबंध निगरानी दल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा से जुड़ा नया आतंकवादी समूह एक्यूआईएस इस इलाके में सुरक्षा के बेहतर उपायों के चलते कुछ कर नहीं पा रहा है लेकिन वह हमले करने की ताक में तैयार बैठा हुआ है। वह भारत सरकार के सुरक्षा कवच में सेंध लगाने की कोशिश में भी जुटा है।
ये भी पढ़ें-PM मोदी के भाषण से 50 लाख कर्मचारियों को निराशा, लेकिन उम्मीद अभी बाकी है…
संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के मुताबिक, अफगानिस्तान में ‘एक्यूआईए’ की क्षमता ज्यादा है। अल-कायदा अब भी दक्षिण एशिया में मौजूद है। यह आतंकवादी समूह स्थानीय माहौल के अनुसार ढल जाता है और स्थानीय लोगों के साथ मिलने जुलने की कोशिश कर रहा है। इस गुट के तालिबान के साथ काफी करीबी रिश्ते हैं। फिलहाल इसकी ताकत का असर अफगानिस्तान के लगमन, पख्तिका प्रांत स्थित कंधार, गजनी और जबुल इलाकों में देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- आशुतोष का आप से इस्तीफा! फिर से पत्रकारिता में सक्रिय होने की चर्चा
संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य देश के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट तत्काल खतरा पैदा करता है जबकि अल-कायदा ‘बौद्धिक रूप से मजबूत समूह’ है और वह लंबे समय से खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन और एमान अल-जवाहिरी समेत कुछ अहम नेता अफगानिस्तान-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में मौजूद हैं। संयुक्त राष्ट्र को सौंपी गई इस अहम रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि अल-कायदा के अन्य सदस्य और सुरक्षित इलाकों में चले गए हों। रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर पर हुए किसी एक हमले में भी इस गुट का हाथ रह चुका है लेकिन कश्मीर पर हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


