अमेरिका ने पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी

Ads

अमेरिका ने पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 08:32 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 08:32 AM IST

दुबई, तीन मार्च (एपी) ईरान पर हमले तेज करने के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेरिकी सेना की ओर से सबसे कड़े हमले अभी बाकी हैं। अगला चरण ईरान के लिए वर्तमान स्थिति से भी अधिक कठोर और दंडात्मक होगा।’’

हिंसा के और बढ़ने की आशंका के बीच विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी।

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अभियान संभवत: कई सप्ताह तक चल सकता है। ईरान और उसके सहयोगियों ने इजराइल, खाड़ी देशों और विश्व के ऊर्जा उत्पादन से जुड़े अहम ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।

हमलों की तीव्रता, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और हालात को स्थिर करने की कोई स्पष्ट योजना न होने से इस संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंका है।

एपी गोला खारी

खारी